Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दुर्दशा: गौशाला बनी गाय बछडों के लिये कब्रगाह

ग्रामीणों ने चारा पानी देकर बचाई कई भूखे प्यासे जानवरों की जान मोहन सिह कोरंगा शांतिपुरी/ बिंदुखत्ता। जहाॅ एक ओर सरकार द्वारा गायों को माता…

ग्रामीणों ने चारा पानी देकर बचाई कई भूखे प्यासे जानवरों की जान

मोहन सिह कोरंगा

शांतिपुरी/ बिंदुखत्ता। जहाॅ एक ओर सरकार द्वारा गायों को माता का दर्जा देकर गौरक्षा कर संरक्षित करने के लिये प्रयास कर रही है वही शीशम भुजिया में गौरक्षा के नाम पर खोली गयी एक गौशाला गाय और बछडों के कब्रगाह साबित हो रही है। गौशाला में न तो ही जिन्दा जानवरों का रहने खाने पीने की व्यवस्था ही न ही मरे हुऐ जानवरों के दफनाने की ही व्यवस्था है।

शीशम भुजिया बिन्दुखत्ता शान्तिपुरी क्षेत्र में गौरक्षा के नाम पर खोली गई गौशाला गाय व बछडों के लिये कब्रगाह साबित हो रही है। ग्रामीणों ने गौशाला मैनजमेंट पर जानवरो की देखभाली के नाम पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया। वही लालकुॅआ पुलिस ने मौके पर पहॅुचकर जाॅच के बाद कार्यवाही करने की बात कही।

बात शीशम भुजिया बिन्दुखत्ता में गौरक्षा के नाम पर खोली गई गौ धाम गौशाला की है जहाॅ पर ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर गौशाला के जानवरों, गाय, बछड़े के मरने व दुर्गन्ध आने पर आक्रोशित होकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गौशाला मैनेजमेंट पर गौशाला में गाय बछड़ो की चारे, अनाज, पानी आदि की सही व्यवस्था न करने का आरोप लगाया।

आरोप था कि गाय के गोठ से कई दिनों तक गोबर तक नही निकाला गया है। जानवरो को मरने के बाद या तो आस पास दफना दिया जाता है या फिर फेंक दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार गौशाला चलाने वाले महेश भट्ट को गाय, बछड़ो की हालत पर चेतावनी दी गई तो भट्ट द्वारा कहा गया कि इस वह दुबारा गलती नही होगी। परन्तु ना तो वह गौशाला देखने आ रहे है और कर्मचारियों को सहयोग नही कर रहे है।

ग्रामीणों ने लालकुआं पुलिस को बुलाकर इसकी जानकारी दी। लालकुआं पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वही ग्रामीणों ने गोशाला में गाय बछड़ो की दर्दनाक मौत पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सख्त से सख्त कार्यवाही व गौशाला बन्द करने की मांग करने की बात कही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कोई सार्थक कार्यवाही नही की गयी तो वह सडक पर उतरने से भी गुरेज नही करेंगे। वही जब गौसंचालक महेश भटट से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नही उठा।

shisham bhujiya gosala ki awastha ki pulish ko jankari dete akroshit gramin
आक्रोश व्यक्त करने वालों में हयात सिंह, भवान सिह कोरंगा, गोबिन्द कोरंगा, ईश्वर सिह, उमा देवी, बलवन्त रौतेला, तारा सिह, लाल सिह, सोनू तिवारी, सुमिति देवी, मन्जु देवी, उमा पानू, बसन्ती देवी, पार्वती देवी, चम्पा देवी, नन्दी देवी, आदि मौजूद थे।

hayat singh  ग्रामीण हयात सिंह ने बताया कि 3-4 साल से खुले इस गौशाला में लगातार चारे, पानी, सही व्यवस्था न होने के कारण गाय ,बछड़े मरते रहे है इस पर कई बार गोशाला संचालक महेश भट्ट को आगाह किया जा चुका था। पर बार बार माफी मांगकर सही काम करने की बात कहकर दुबारा इसी तरह की अव्यवस्था करता रहा है।

 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

tulsi devi

तुलसी देवी ने कहा कि गाय, बछड़ो आदि को खुले में फेकने से दुर्गंध आदि से बीमारिया फैल रही है। गौशाला में किसी तरह की रखने की व्यवस्था नही न ही जानवरो के चारे की व्यवस्था। कहा कि यहाॅ हम सभी ग्रामीणों ने गाय बछडों की दुर्दशा नही देखी गई। और सभी इस गौशाला के खिलाफ कार्यवाही के लिये एकत्र हुऐ है।

j s grbyal sub inspector lalakuanलालकुआं सब इंस्पेक्टर जे एस गर्ब्याल ने कहा कि मौके पर अनियमितता दिखाई दी है। गौशाला में जानवरों की हालत खराब होने के साथ ही 4-5 जानवर मरे पड़े गए है। अब इस पर जांच होने के बाद कार्यवाही की जाएगी।