shishu-mandir

दु:खद : सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की माता का निधन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की माता देवकी पाण्डे का निधन हो गया है। उनकी आयु 75 वर्ष थी। वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। पिछले सप्ताह स्वास्थय खराब होने पर उन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जंहा से उन्हे हल्द्वानी चैक अप के लिये ले जाया गया। हल्दवानी में भी स्वास्थ्य में सुधार ना होने पर उन्हे उनके घर लाया गया था। आज शाम 5 बजे के आसपास तल्ला थपलिया स्थित अपने आवास में उन्होने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे तीन पुत्रों व विवाहिता पुत्री के भरे पूरे परिवार को छोड़ गई है। उनके निधन पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दु:ख व्यक्त किया है। उनकी अंतिम यात्रा गुरूवार सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान से शुरू होगी। श्रीमती नंदी देवी के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी, आशीष जोशी,अखिलेश चन्द्र, नलिन लोहनी, नवीन चन्द्र, देव सिंह टंगड़िया, एनएल साह, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, मनोज गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त करते हुए मृतका की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है।

saraswati-bal-vidya-niketan