shishu-mandir

दु:खद खबर : अल्मोड़ा के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता कौशल पंत का निधन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी कौशल पंत का निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हे पिछले माह राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद दिल्ली ले जाया गया था। और दिल्ली से उनका इलाज चल रहा था। उन्होने सरकार की आली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे अपने भाई, बहन, बहू, भतीजों को रोता बिलखता छोड़ गये है।

कौशल पंत ने अपने जीवन में कभी भी सिद्धांतो से समझौता नही किया और वह समाज मेें फैले अंधविश्वासों पर अपनी लेखनी के माध्यम से गहरी चोट करते थे। गरीब और वंचितो के साथ वह हमेशा खड़े रहते थे। नशा नही रोजगार दो, राज्य आंदोलन, वैश्वीकरण विरोधी मंचों में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। उन्होने सामाजिक राजनैतिक हालातों पर अपने उपन्यास प्रपंचतत्र पर बड़ी बेबाकी से राय जाहिर की।
उनका अंतिम संस्कार स्थानीय विश्वनाथ घाट पर किया जायेगा। उनकी अं​तिम यात्रा उनके निवास सरकार की आली से प्रात: 10 बजे से शुरू होगी।उनके निधन पर सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।