अहमदाबाद से लंदन जा रहा ड्रीमलाइनर क्रैश हुआ, 133 की मौत, विजय रूपाणी भी थे फ्लाइट में

अहमदाबाद से लंदन की ओर रवाना हुई एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। एयर इंडिया की इस उड़ान ने…

n668175880174973301586827524f83335b5e5a728e23b8d693772b7d8340e6db735927c3a3a6198723d438

अहमदाबाद से लंदन की ओर रवाना हुई एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। एयर इंडिया की इस उड़ान ने दोपहर करीब 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन महज कुछ ही मिनटों बाद यह विमान शहर के घनी आबादी वाले मेघाणी नगर इलाके में गिरकर हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें वयस्क, बच्चे, नवजात, क्रू और पायलट शामिल थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर हर ओर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार, जलते मलबे से उठता घना धुआं और पुलिस-दमकल की सायरनों की आवाज ने माहौल को बेहद भयावह बना दिया।

हादसे के बाद राहत व बचाव दल ने मोर्चा संभाला और फौरन इलाके को खाली कराते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। उड़ाननियंत्रण महानिदेशालय (DGCA) की ओर से अब तक 133 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक मौजूद थे। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच DGCA ने शुरू कर दी है। बताया गया कि विमान ने उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ‘MAYDAY’ कॉल दी थी, जो इस बात की पुष्टि करता है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते विमान संकट में आ गया था।

इस हादसे से जुड़ी सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह भी सामने आई कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस फ्लाइट में मौजूद थे। लंदन निवासी नितिन भारद्वाज, जो रूपाणी के करीबी माने जाते हैं, ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे और उनकी सीट नंबर 12 थी। हादसे में उनके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पूरे राज्य में इस खबर के बाद चिंता और सन्नाटा फैल गया है। फिलहाल, राहत कार्य जारी है और प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों से बचें और केवल अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारियों पर ही भरोसा करें।