उत्तराखंड की बड़ी खबर- मंत्रियों को विभागों का हुआ बंटवारा

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के बाद नवनिर्वाचित सरकार के मंत्रियों के मध्य विभागों का बंटवारा हो गया है। आइए जानते हैं किस मंत्री को किस…

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के बाद नवनिर्वाचित सरकार के मंत्रियों के मध्य विभागों का बंटवारा हो गया है। आइए जानते हैं किस मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को लोक निर्माण, पंचायती राज, जलागम, पर्यटन विभाग दिया गया है। प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त विभाग, शहरी विकास, विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग दिया गया है। मंत्री गणेश जोशी को कृषि, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

डा धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता चिकित्सा स्वास्थ्य आदि की जिम्मेदारी मिली है। सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा जबकि रेखा आर्या को महिला एवं बाल विकास, खेल, युवा कल्याण, नागरिक आपूर्ति विभाग मिले हैं।

मंत्री चंदन दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु उद्योग तथा सौरभ बहुगुणा को प्रोटोकॉल, पशुपालन, गन्ना विकास और कौशल विकास विभाग मिले हैं।

IMG 20220329 211232
IMG 20220329 211254