जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज अब 136 एलपीएम के स्तर पर पहुंचा, आपदा प्रबंधन सचिव ने दी जानकारी

आपदा प्रबन्धन सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के बाद राज्य सरकार द्वारा किए…

आपदा प्रबन्धन सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के बाद राज्य सरकार द्वारा किए गए राहत और बचाव कार्यो के बारे में बताया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कि जोशीमठ में शुरू में पानी का डिस्चार्ज जो 6 जनवरी 2023 को 540 एलपीएम था,वो अब 136 एलपीएम हो गया है।बताया कि अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों में जोशीमठ में कुल 650 कक्ष हैं और इनमें 2919 लोग रह सकते है।

इसके साथ ही बताया कि पीपलकोटी में 491 कक्ष हैं,इसमें 2205 लोग रह सक​ते है। बताया कि अब तक 863 भवनों में दरारें दिखी है। हुई है। गांधीनगर में 1,सिंहधार में 2,मनोहरबाग में 5,सुनील में 7 क्षेत्र, वार्ड असुरक्षित घोषित किए गए हैं। 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित है। बताया कि 274 परिवार सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से विस्थापित किये गये हैं। विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 921 है।