धौलादेवी के अंडोली में 40 लोग हुए कांग्रेस में शामिल,कुंजवाल ने दिलाई सदस्यता

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
IMG 20200210 160348

अल्मोड़ा: धौलादेवी ब्लाँक के अन्डोली न्याय पंचायत के आरतोला में आयोजित कार्यकर्त्ताओं की बैठक में 40 से़ अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली.

new-modern
metro restaurent


इन ग्रामीणों ने विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली.जिसमें कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं.
इस बैठक में मुख्य अतिथि गोविन्द सिंह कुंजवाल ने जनता की समस्या सुनी और उनके तुरन्त निराकरण करने का आश्वासन दिया.

pramod nainwal


कांग्रेस ब्लाँक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने बताया कि विधायक कुंजवाल के सम्मुख 40 से अधिक ग्रामीणों जिसमें कई जनप्रतिऩिधि भी हैं कांग्रेस का दामन थामा. सभी नए कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया.

medical hall

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष धौलादेवी पूरन सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन दीवान सिंह भैसौड़ा, पूर्व चेयरमैन प्रशांत भैसौड़ा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सतवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटुली महेश राम,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य खेती शेखर पांडे , क्षेत्र पंचायत सदस्य काभडी दिनेश जोशी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आरासलपड़ हरीश जोशी, हरिमोहन भट्ट, प्रधान प्रतिनिधि नारद भट्ट, प्रधान प्रतिनिधि गुरुड़ाबाँज बिशन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान भगवान सिंह, पूर्व प्रधान सतीश पन्त, रामसिंह कार्की, सुन्दर सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की.

kaumari enterprises


उन्होंने बतायी कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटुली महेश राम , सुरेश नैनवाल,ग्राम प्रधान गुरडा़ बिशन सिंह, ग्राम प्रधान कोटली, दीपा राणा, ग्राम प्रधान खसपड़,शोभा सुयाल, ग्राम प्रधान भगरतौला, महिमा ग्राम प्रधान पपगाड़ लीला देवी,ग्राम प्रधान गैराड़ मल्ला मन्जू आर्या, सरपंच पूरन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान मदन सिंह गैड़ा सरपंच क्वैराली लीला खनी, जीवंती खनी,इन्दरा खनी,चन्द्रा सुयाल, उमा सुयाल, नीरु देवी,पुष्पा देवी,पार्वती ,प्रेमा, शान्ति देवी, जीवन सिंह,मान सिंह,उम्मेद सिंह, रुप सिंह, नारायण सिंह, हुक्कम सिंह, भगवान राम, जगदीश राम, रणजीत सिंह, भवान सिंह,चन्दन सिंह, राजेन्द्र सिंह, बालम सिंह, पवन राणा, कमल सिंह राणा कोटुली, कमल सिंह, उत्तम सिंह, महेन्द्र लाल आदि दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.