धीरेंद्र कुमार पाठक बने पर्वतीय कर्मचारी/शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने फूल—मालाओं के साथ किया जोरदार स्वागत

अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक के पर्वतीय कर्मचारी/शिक्षक संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन…

pathak 2 2

अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक के पर्वतीय कर्मचारी/शिक्षक संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर संगठन सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर फूल—मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। साथ ही नवेंदु मठपाल के मंडलीय अध्यक्ष, रमेश चंद्र जोशी के मंडलीय सचिव तथा वीरेंद्र पांडे को सलाहकार नियुक्त करने पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि इनके ​निर्वाचित होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष मुकेश जोशी, जीवन सिंह बिष्ट, कमल बिष्ट, गोपाल भाकुनी, योगेंद्र बिष्ट, योगेश तिवारी, दीपिका मिश्रा, राजेश डालाकोटी, अर्जुन सिंह नेगी, बलवंत तड़ागी, विनीत मिश्रा आदि ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि कर्मचारियों के हक व उनकी समस्याओं के लिए लड़ा जायेगा। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दास्त ​नहीं किया जायेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25