Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

डीएफओ डॉ. अभिलाषा सिंह ने बरहैनी वन रेंज का किया निरीक्षण

DFO dr. abhilasha singh ne barhaini van renj ka kiya nireekshan कालाढूंगी, शाकिर हुसैनप्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर डॉ. अभिलाषा सिंह ने बरहैनी…

DFO dr. abhilasha singh ne barhaini van renj ka kiya nireekshan

कालाढूंगी, शाकिर हुसैन
प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर डॉ. अभिलाषा सिंह ने बरहैनी वन रेंज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को वन एवं वन्य जीवों की रक्षा के लिए निर्देशित किया।
प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. अभिलाषा ने बरहनी रेंज गौला कार्पस निधि एवं कैंपा निधि से कराए जा रहे कार्यों में बौर गड़प्पू वन मोटर मार्ग, गड़प्पू वन चौकी, बरहनी चैक पोस्ट, वर्ष—2020 का रोपण प्लॉट नंबर—51, बौर नदी खनन क्षेत्र, जबरान चौकी आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बौर नदी में अवैध खनन को रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर फोर्स बढ़ाई जाए।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बरहनी रूप नारायण गौतम, उप वन क्षेत्राधिकारी हेमचंद सिंह नेगी, वन दरोगा हर्ष सिंह मेवाड़ी, एलडी जोशी, हरीश सिंह कैड़ा, राजेन्द्र प्रसाद आर्य, महेंद्र सिंह आदि वन कर्मी मौजूद थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25