विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने किया लक्ष्मेश्वर जनमिलन केन्द्र का लोकार्पण

Deputy Speaker Chauhan inaugurated Laxmeshwar Janmilan Center

Deputy Speaker Chauhan inaugurated Laxmeshwar Janmilan Center

अल्मोड़ा, 17 अक्टूबर 2020— लक्ष्मेश्वर दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम में विधायक निधि द्वारा निर्मित 3 लाख की लागत के जनमिलन केन्द्र कक्ष का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष विधानसभा रघुनाथ सिंह चौहान ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस कक्ष का उद्धाटन करते हुए इसे समिति को समर्पित किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
Deputy Speaker Chauhan inaugurated Laxmeshwar Janmilan Center


उन्होंने दुर्गा समिति के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए समिति सदस्यों को बधाई दी।उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे।
इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर आबादी क्षेत्र से गैस गोदाम भण्डार कक्ष को अन्यत्र स्थापित करने का आश्वासान दिया। साथ ही साथ गैस गोदाम लिंक रोड ऒर रानीधारा सड़क मार्ग निर्माण को भी शीघ्र प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरूरानी , डीसीबी निदेशक विनीत बिष्ट, सभासद मनोज जोशी, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, संजय बिष्ट, चन्दन बहुगुणा, अमन नज्जौन आदि ने भी संबोधन व्यक्त कर समिति क्रियाकलापों की प्रशंसा की।

Deputy Speaker Chauhan inaugurated Laxmeshwar Janmilan Center


कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका सभासद अमित साह मोनू एंव संचालन समिति संयोजक त्रिलोचन जोशी ने किया।
इस अवसर पर समिति द्वारा मुख्य अतिथि एंव अतिथियों को अंगवस्त्र एंव प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।
समिति के महासचिव सुनील कर्नाटक, यजमान नमित जोशी, उपाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, हर्षवर्धन जोशी, विनय पाण्डेय, विक्रम साह, शेर सिंह बिष्ट,भावेश पाण्डेय, वीरेन्द्र जीना, दीपक साह, विजय पाण्डेय, धीरेन्द्र रॊतेला सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Deputy Speaker Chauhan inaugurated Laxmeshwar Janmilan Center