अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी बनाने की मांग:: धर्म निरपेक्ष युवा मंच की साप्ताहिक पदयात्रा का समापन

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 16 नवंबर 2021- धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाओ अभियान के तहत निकाली जा रही पदयात्रा का समापन हो गया है।


11 नवंबर से 17 नवंबर 2021 तक यह यात्रा अल्मोड़ा शहर के प्रत्येक वार्डों में जाकर पदयात्रा निकाली गयी।
बुधवार को धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा आयोजित साप्ताहिक पदयात्रा का समापन किया गया।
होटल शिखर से पदयात्रा जिलाधिकारी कार्यालय तक गयी तथा जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला ने कहा कि अल्मोड़ा शहर पूर्व से ही चिंतन का केंद्र रहा है यहां स्वामी विवेकानद,बोसी सेन,बोधिस्त लामा इत्यादि ने यहां प्रवास किया है। विज्ञान का केंद्र- रोनाल्ड रोस व आध्यात्म का केंद्र-शंकराचार्य के साथ ही यह शहर राजनीती व धर्म का केंद्र भी वर्षों से रहा है, कहा कि अल्मोड़ा वासी पुरजोर मांग करते हैं कि साहित्य का केंद्र से जो चेतना पूरे पहाड़ में देश में फैली उसे पुनः जीवित किया जाये ताकि पूरे देश मे इसकी रोशनी फैले इसलिए इनका संरक्षण जरूरी है,तब जाकर राज्य की मूल संस्कृति को संरक्षित किया जा सकेगा, ये अल्मोड़ा के जनता की राय है।
पदयात्रा के दौरान जनता के यह विचार निकल कर आये।


इसके अतिरिक्त जागेश्वर से लेकर कटारमल सूर्य मंदिर तक मुख्य धारा के इतिहास में वैदिक देवी-देवताओं के आने पूर्व के कटारमल सूर्य मंदिर,जागेश्वर शिव वैदिक युग से भी पौराणिक है।


सारा मध्यकालीन इतिहास जागेश्वर के शिव से लेकर सूर्य मंदिर कटारमल,नंदा देवी से लेकर अनेकों देवी-देवताओं से भरा है,जो हमारा हैरीटेज है। इसका संरक्षण भी जरूरी है।


जागेश्वर से सैलानियों के लिए शटल सेवा शुरू कर सूर्य मंदिर तक दर्शन कराकर, अल्मोड़ा के चिंतन केंद्र,साहित्यिक केंद्र,विज्ञान केंद्र,धर्म के केंद्र के अलावा अल्मोड़ा की ऐतिहासिक बाजार,स्थानीय सामान को बड़ा बाजार मिलेगा,साथ ही स्थानीय कला-झोड़ा-चांचरी,आदि को दुनिया के कला प्रेमियों तक पहुचाया जा सकेगा,ऐसा अल्मोड़ा की जनता की राय है।

इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला,त्रिभुवन गिरी महाराज, मीडिया समन्वयक मयंक पंत,मनीष भाकुनी,कमलेश सनवाल, ईशु उपाध्याय,कमल भटृ,सुन्दर लटवाल, प्रमोद रावत,भाष्कर देवड़ी, सूरज टम्टा, भीम रावत,पंकज रौतेला, बिशन सिंह बिष्ट,गिरीश तिवारी,देवकी देवी, पार्वती देवी, विनोद भट्ट, महेन्द्र,चंद्रिका तिवारी,पवन मुस्यूनी, प्रमोद मुस्यूनी,अमित चौधरी, दीपक दानी आदि मौजूद रहे।

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा तीन की मौत