नैनी महिला व बाल विकास समिति द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

नैनीताल। नैनी महिला व बाल विकास समिति के द्वारा हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व विकास हेतु देवभूमि उत्तराखंड के पारंपरिक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का गुरुवार को नगर के शैले हॉल में आयोजित किया गया।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

कार्यक्रम का उद्घाटन एडवोकेट जनरल हाईकोर्ट व सामाजिक कार्यकर्ती पुष्पा भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में भारतीय शहीद सैनिक व
मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर के बच्चो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की हंसी रावत,कमला अधिकारी,मुन्नी,कमाल, सुशीला, जानकी,कविता व कमाल पवार द्वारा कुमाऊँ का प्रख्यात झोड़ा नृत्य मार झपेका की प्रस्तुति दी गई।

नई दिशाएं संगठन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे सबसे पहले ओ नंदा सुनंदा तू देड़ है जाए, बंदना आदि कई मनमोहक कार्यक्रमो से हॉल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

समिति की अध्यक्षा विजय लक्ष्मी थापा ने बताया कि
हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व विकास हेतु देवभूमि उत्तराखंड के पारंपरिक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगे उंन्होने बताया कि संस्था द्वारा एक अकटुबर से 15 अकटुबर तक कुमाऊँ की लोक कला ऐपण कला का 15 दिवसीय कार्यक्रम सैनिक स्कूल व मोहन लाल साह बालिका विद्यालय में किया गया था। जिनकी प्रदर्शनी भी हॉल में लगाई गई थी।

कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे द्वारा किया गया।

इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, बिशन मेहता,गोपाल बिष्ट,कुंदन बिष्ट,नीता बिष्ट,जीवंती भट्ट, अरविंद पडियार,भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा सुनीता आर्य,मनीषा मनाली,शैलजा हिमांषु,ललित मोहन,संगीता टम्टा,अजय कुमार,अनिल कुमार,प्राची बिष्ट,कविता भंडारी,पूजा प्रसाद,हरीश कुमार,आदि मौजूद रहे।

Joinsub_watsapp