Corona vaccination- 12 से 14 साल के बच्चो को वैक्सीन लगवानी है तो ऐसे करे बुक

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ भारत में चलाए गए सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अगले चरण में अब आज 16 मार्च 2022, से 12…

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ भारत में चलाए गए सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अगले चरण में अब आज 16 मार्च 2022, से 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर वेक्सीन डोज का भी टीकाकरण शुरू हो गया है। इससे पूर्व देशभर में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अभियान चलाया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में वर्तमान तक 180 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग को बायोलॉजिक ईएस कोर्बोक्स का टीका लगाया जाएगा। यह कोविड-19 वैक्सीन हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित है। आइए जानें है आप बच्चों के टीके के लिए कैसे पंजीकरण कर सकते हैं-

1- कोरोना बचाओ टीकाकरण हेतु भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट- https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर जाकर स्लाट बुक कर सकते हैं।

2- नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर सीधे जाकर भी कोरोना वैक्सीन प्राप्त की जा सकती है। बच्चे की आयु प्रमाणित करने वाले प्रमाणपत्र/आधार कार्ड साथ ले जाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट-https://www.cowin.gov.in/ देखी जा सकती है।