अल्मोड़ा में नही थम रहा कोरोना संक्रमितों का बढ़ता ग्राफ, आए नए 70 पॉजिटिव केस

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमितों का बढ़ता ग्राफ थमने का नाम नही ले रहा है। पिछले 24 घंटो में ही जनपद में 70 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इसके साथ ही सं​क्रमितों की कुल संख्या 12753 पहुंच गयी हैं।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef


सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 70 नए संक्रमितों में से 30 केस हवालबाग ब्लॉक से, 2 केस ताकुला ब्लॉक से, 5 केस धौलादेवी ब्लॉक से, 1 केस लमगड़ा , 7 केस चौखुटिया ब्लॉक से, 9 केस सल्ट ब्लॉक से, 1 केस भिकियासैन ब्लॉक से, 8 केस ताड़ीखेत ब्लॉक से 7 केस और 7 केस द्वाराहाट
ब्लॉक से हैं।

70 नए पॉजिटिव केस आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों का कुल आकंड़ा 12753 पहुंच गया हैं। इनमें से डिस्चार्ज, माइग्रेट केस 12024 हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 516 हैं।

Joinsub_watsapp