shishu-mandir

corona update- पिथौरागढ़ के एडीएम कोरोना संक्रमण की चपेट में

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 18 अप्रैल 2021

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल कोरोना (corona) पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

यह भी पढ़े…

Corona virus in Uttarakhand- बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार कोरोना संक्रमित

कोरोना corona से सब हलकान, अब केंद्रीय मंत्री को मदद की दरकार


जानकारी के अनुसार बुखार आदि की शिकायत पर एडीएम आरडी पालीवाल का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं। सीएमओ डॉ एचसी पंत के अनुसार उन्हें होम आइसोलेशन में रखते हुए उचित उपचार दिया जा रहा है।


एडीएम के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आने के बाद जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में भी अफरातफरी है।

यह भी पढ़े…

corona update- अल्मोड़ा में फूटा कोरोना बम, 69 नये पॉजिटिव केस, 35 स्थानीय

इस सबके बीच रविवार को एडीएम और अन्य कार्यालयों समेत पूरे कलक्ट्रेट परिसर का सेनेटाइजेशन किया गया। सोमवार को कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाएगी। पिछले कुछ रोज से एडीएम के संपर्क में आए अधिकारियों-कर्मचारियों को भी आइसोलेट करते हुए उनकी जांच की जा रही है। वहीं कर्फ्यू के बीच एहतियात के चलते रविवार को वैक्सीनेशन का कार्य बंद रखा गया।


साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू के बीच जिले में रविवार को कोविड-19 के 56 एक्टिव केस रह गए हैं, जबकि स्वस्थ हो जाने पर 4 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पिथौरागढ़ जिले में वर्तमान तक कुल 97090 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है। जिसमें से कुल 3304 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

18 अप्रैल 2021​ दिन तक जिले में 56 एक्टिव केस हैं। 3199 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है।


पिथौरागढ़ जनपद में 18 अप्रैल 2021 तक कुल 49 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 18 अप्रैल 2021 को जिले में 34 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में 6 व्यक्ति जिला चिकित्सालय में तथा 16 व्यक्ति अन्य स्थानों में आइसोलेशन में है। जिले में कुल 69325 व्यक्तियों द्वारा 14 दिन का होम/पंचायत क्वारण्टाइन अवधि पूरी कर ली गई है।


18 अप्रैल 2021 को जिले से कुल 250 व्यक्तियों के सैम्पल भेजे गए। वर्तमान तक कुल 605 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/