Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कोरोना (Corona) से जंग- भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लोगों को सेनेटाइजर व मास्क का किया वितरण

अल्मोड़ा, 13 मई 2021- सेवा ही संगठन अभियान के तहत गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रैमजे इंटर कॉलेज में वैक्शीनेशन को पहुंचे लोगों को मास्क…

अल्मोड़ा, 13 मई 2021- सेवा ही संगठन अभियान के तहत गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रैमजे इंटर कॉलेज में वैक्शीनेशन को पहुंचे लोगों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया और लोगों को कोरोना (Corona) से बचाव को लेकर जागरूक किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Corona: रानीखेत, पिथौरागढ़ और श्रीनगर आर्मी अस्पताल सविलियंस के लिए खुलेंगे

नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में वैक्शीनेशन को पहुंच रहे लोगों को बोतल बंद पानी का वितरण किया और उन्हें सेनेटाइज करने का कार्य किया और लोगों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया।

Corona virus in india: बीते 24 घंटे में 3.29 लाख नये केस, 3876 मौतें

कार्यक्रम में पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि कोरोना काल में भाजयुमो कार्यकर्ता जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कोविड की रोकथाम के लिए आगे भी इसी तरह जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने की अपील की।

नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट ने वैक्शीनेशन को पहुंचे लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया तथा लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने व हाथों को समय-समय पर धोते रहे और सैनेटाइजर करते रहने की अपील की। वही, वैक्सीनेशन सेंटर में कार्य कर रहे समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों को सराहनीय बताते हुये समस्त कर्मचारियों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी, सौरभ वर्मा, आशीष गुरुरानी, पीयूष कुमार, आशीष कुमार, दीक्षित जोशी, पारस पालनी, शशांक साह, यर्थाथ साह, गौरव कनवाल, मनन साह, हिमांशु परगाईं, वैभव सिंह, निखिल टम्टा, अंकुर बिष्ट आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos