Pithoragarh – यशपाल आर्य पर हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएम व भाजपा का पुतला दहन

पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के काफिले पर हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार…

पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के काफिले पर हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड आते हैं और भाजपा कार्यकर्ता अराजकता फैला रहे हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री की है। कहा कि यदि जल्द इन अराजक तत्वों पर कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध करेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, महेंद्र सिंह लुंठी, हिमांशु ओझा, राजेन्द्र भट्ट, आरके, पप्पू लुंठी, जगदीश जोशी, हिमांशु जोशी, रजत विश्वकर्मा और शंकरनाथ, बाब कन्याल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।