अल्मोड़ा में संविधान दिवस(Constitution Day) पर कांग्रेस ने की विचार गोष्ठी

Congress held symposium on Constitution Day in Almora अल्मोड़ा, 27 नवंबर 2023- संविधान दिवस(Constitution Day) की 74 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय…


Congress held symposium on Constitution Day in Almora

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा, 27 नवंबर 2023- संविधान दिवस(Constitution Day) की 74 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में बीते रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।


इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने संविधान के मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा की वर्तमान में लोकतांत्रिक अधिकारों पर जो चोट पहुंचाई जा रही है वह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है ।

Constitution Day
अल्मोड़ा में संविधान दिवस(Constitution Day) पर कांग्रेस ने की विचार गोष्ठी


कहा कि वर्तमान में संवैधानिक हितों पर गहरी चोट पहुंच रही है जनता के मौलिक अधिकारों को कुचला जा रहा है इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी को फिर मजबूती प्रदान करनी है।
सबने एकजुट होकर संविधान कि रक्षा के लिए अहम लड़ाई लड़ने का आह्वान किया । कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष सेवादल शोभा जोशी ,प्रदेश सचिव सेवादल महेश आर्या, अमित बिष्ट ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, अमन अंसारी,तारा तिवारी,मनोज बिष्ट, महेश आर्या, सरस्वती रोडिया ,दानिश खान आदि उपस्थित रहे।