देर से जागा भाजपा महिला मोर्चा का जमीर, अंकिता हत्याकांड पर ओढ़ ली थी रहस्यमई चुप्पी, कांग्रेस(congress) जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कसा तंज

editor1
3 Min Read

new-modern

Conscience of BJP Mahila Morcha woke up late, had covered mysterious silence on Ankita murder case, Congress District President Bhupendra Bhoj taunted

अल्मोड़ा, 17 मार्च 2023- विधानसभा भराड़ीसैंण में कांग्रेस(Congress District President Bhupendra Bhoj taunted) के विधायकों के महिला विधानसभा अध्यक्ष के सम्मुख आचरण के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कड़ा तंज कसा है।


उन्होंने कहा कि महिला विधानसभा अध्यक्ष के मान सम्मान को ठेस लगने की बात कर रही भाजपा महिला विंग अंकिता के साथ हुई घटना पर चुप रही।


उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी के मान सम्मान को ठेस लगने के विरोध में हैं।

भोज ने भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद भाजपा महिला मोर्चा के लिए सिर्फ ऋतु खण्डूरी ही महिला हैं, और उनका मान सम्मान प्रदेश की बाकी महिलाओं से कहीं ज्यादा है।

यदि ऐसा न होता तो भाजपा महिला मोर्चा अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड से लेकर पिंकी हत्याकाण्ड तक सड़कों पर जरूर दिखाई पडती। कांग्रेस ने भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों को याद दिलाया कि महिला अपराध के मामले में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्य बनता जा रहा है।

प्रदेश की महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर एनसीआरबी की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में 2020 में बलात्कार के 487 मामले दर्ज किए गए, जो नौ हिमालयी राज्यों में सबसे अधिक थे।
इसी तरह, 2020 में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO  अधिनियम के तहत दर्ज मामले में उत्तराखंड एक बार फिर सभी हिमालयी राज्यों में शीर्ष पर है।
भाजपा महिला मोर्चा बताए कि क्या उन्हें प्रदेश की बाकी मातृशक्ति की अस्मिता और मान सम्मान के लिए लडाई नही लडनी चाहिए थी।
कहा कि क्या भाजपा महिला मोर्चा जो कि सत्तारूढ दल से सम्बन्धित रखती हैं, उन्हें प्रदेश की हर महिला का संरक्षण करने के लिए सामने नही आना चाहिए था। अंकिता और पिंकी जैसे हत्याकाण्डों में भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने अपना जमीर कहां गिरवी रखा था।
(नोट- बयान में उत्त सारे कांग्रेस‌ जिलाध्यक्ष के हैं )