अल्मोड़ा में सरकार के खिलाफ लगे नारे,कांग्रेस ने किया अधिकारी का घेराव

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
IMG 20190710 WA0097
Screenshot-5


अल्मोड़ा:- बुधवार को अल्मोड़ा में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया, नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्वविधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय में पिरदर्शन किया, इस दौरान अधीक्षण अभियंता का घेराव किया और प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक के खिलाफ नारे बाजी की, उन्हें समझाने गए अधीक्षण अभियंता केएस खाती को भी कांग्रेसियों ने अपने साथ ही बिठा लिया और जल्द ही पानी की आपूर्ति सुनिष्चित नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी|कांग्रेसियों ने कहा कि जल संस्थान कोई रोस्टर तक नहीं बना पाया है जबकि जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने कहा कि सिल्ट आने से यह दिक्कत आई है व्यवस्था को सुदृढ करने के प्रयास किए जा रहे हैं|
इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी, परितोष जोशी, हेम तिवारी, राजीव कर्नाटक, लता तिवारी, दिनेश पिलख्वाल, मुकेश नेगी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे|

holy-ange-school
IMG 20190710 WA0102
Joinsub_watsapp