Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- जनपद प्रभारी सोलंकी ने ली कांंग्रेसजनों की बैठक, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

अल्मोड़ा। आज जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में जनपद प्रभारी वेदप्रकाश सोलंकी ने कांंग्रेसजनों की बैठक ली जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस…

अल्मोड़ा। आज जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में जनपद प्रभारी वेदप्रकाश सोलंकी ने कांंग्रेसजनों की बैठक ली जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जनपद प्रभारी सोलंकी ने कहा कि वर्तमान में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ धरातल पर कार्य कर रहे हैं तथा निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उन्होंने कहा कि जनता वर्तमान भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ चुकी है तथा आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है। जनपद प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि अब सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जमीनी स्तर पर जन जन तक जाकर उन्हें कांंग्रेस की नीतियों से अवगत कराएं।सोलंकी ने कहा कि वे आगामी दिनों में लगातार जनपद में उपस्थित होकर विभिन्न जगहों पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा हर स्तर पर कांंग्रेस को और भी ज्यादा मजबूत करने का काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब सभी कांंग्रेसजन पूरी तत्परता के साथ अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में घर घर तक पहुंचकर लोगों को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत करायें। पाण्डे ने कहा कि जनता पिछले पांच सालों में उत्तराखंड में बेरोजगारी, महंगाई तथा अवरुद्ध विकास से त्रस्त हो चुकी है तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ कांंग्रेस को सत्ता में लाने के लिए आतुर है।

बैठक में सभी कांंग्रेसजनों ने अपने अपने विचार भी रखे। बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,जनपद प्रभारी वेदप्रकाश सोलंकी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पी०सी०सी०सदस्य हर्ष कनवाल,पी०सी०सी० सदस्य भूपेन्द्र भोज,जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट,महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,गीता बिष्ट,संजय दुर्गापाल,बालम भाकुनी,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र फर्तयाल,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सुप्याल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,आनन्द बगडवाल,तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी,दुग्ध संघ प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,गीता सैनी,प्रेम कुमार,रोहन आर्या,चन्द्र प्रकाश जोशी,हेम कुमार आर्या,देवेन्द्र बिष्ट,मनोज बिष्ट,कवीन्द्र पन्त,हरीश लाल आर्य,प्रताप राम आर्य,देवराम आर्य,जमन सिंह,संदीप बिष्ट, रमेश नेगी,हरीश पाण्डे,कुन्दन भण्डारी, संजय कुमार,जगदीश पाण्डे,दीपक भट्ट,नरेश बाराकोटी,बी०के०पाण्डे,नरेन्द्र सिंह,कुलदीप मेर,नमन बिष्ट,सुनील कुमार,प्रथम कुमार,दानसिंह नेगी,मोहन देवली,प्रद्युम्न बोरा,नारायण पाण्डेय,महेश आर्या,सतीश पाण्डेय,नरेन्द्र बनौला,भगवान खनी,राजेश अधिकारी,शरद साह,दीपा साह,जमन सिंह बिष्ट,गोपाल राम,बलवन्त टम्टा,गीता मेहरा सहित अनेक कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।