अल्मोड़ा – प्लस अप्रोच फाउंडेशन ने ”सपनो का घर” के माध्यम से बेघर को ​दिया छत का आसरा

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

गेल इंडिया और प्लस अप्रोच फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शीतलाखेत क्षेत्र में प्लस अप्रोच फाउंडेशन द्वारा संचालित ”पाई मटीला” के सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले ” सपनो का घर” कार्यक्रम के तहत वीसीएस सर्विसेज के सहयोग से बनाये गये मकान की चाबी लाभार्थी विमला देवी को सौंपी गयी।

ezgif-1-436a9efdef


खरकिया ग्राम पंचायत की विमला देवी का मकान इस वर्ष मई माह में आई भीषण बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। और मजबूरी में वह अपने परिवार सहित पंचायत घर मे रह रही थी। प्लस एप्रोच फाउंडेशन ने वीसीएस सर्विसेज के सहयोग से उनके लिए मकान का निर्माण करवाया। आज प्लस एप्रोच फाउंडेशन के मार्गदर्शक आशुतोष कर्नाटक ने खरकिया जाकर विमला देवी को मकान की चाबियां सौंपी,साथ ही घर की जरूरतों का सामान भी प्रदान किया।


मटीला स्थित पाई सेंटर में बीते दिवस यानि 16 नवंबर को सिलाई सेंटर का उदघाटन भी किया गया। इस सेंटर में पूर्व से ही कंप्यूटर क्लास,रेमेडियल कक्षाओ का संचालन किया जा रहा है।


इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्लस अप्रोच फाउंडेशन के मार्गदर्शक डॉ आशुतोष कनार्टक ने कहा कि पॉजिटिव ,इंस्पायर्ड और इम्पावर्ड के नारे को लेकर पाई मटीला की स्थापना की गई है। उन्होने सभी को डिजिटल रूप से जागरूक किये जाने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि 75 प्रतिशत लोग गावो में रहते है,और जब हम एक गांव से शुरूवात तो कर ही सकते है। कर्नाटक ने कहा कि बच्चे इंटर पास करे,और उनके आगे की पढाई में फाउंडेशन मदद करेगा। विदुषी विवाह योजना लड़के और लड़की में अन्तर नही करना चाहिए,कोशिश करनी है कि जंगलो में आग लगने की घटनाएं शून्य हो। डॉ कनार्टक ने कहा कि महिलाओं की पूरी जिंदगी अपने पति और बच्चों की सेवा में ही लग जाता है,महिलाओ को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर उन्होंने बल दिया।

गेल के चीफ जनरल मैनेजर अनूप गुप्ता ने कहा कि वह दिल्ली से आ रहे है,और इस समय दिल्ली में सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है,और पहाड़ के धन्य हैं जो इस स्वच्छ माहौल में रह रहे हैं।कहा कि शीतलाखेत की महिलाओं ने क्षेत्र में आग बुझाने में अपना योगदान दिया है,और गेल महिलाओ कर इस प्रयास के साथ है।


प्लस अप्रोच फाउंडेशन के चैयरमैन आरसी गुप्ता ने प्लस अप्रोच फाउंडेशन के कार्यो के बारे में जानकारी दी। कहा कि फाउंडेशन के मार्गदर्शक आशुतोष कर्नाटक के दिशा निर्देशों के अनुसार फ़ाउंडेशन को गेल के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को सपनो का घर के माध्यम से आवास तथा क्षतिग्रस्त आवास की मरम्मत हेतु सहयोग दिया जाएगा। कहा कि पाई सेंटर मटीला में कम्प्यूटर क्लास,सिलाई सेंटर की स्थापना की गई है। कहा कि इसके माध्यम से लोगो को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। गेंदे के फूल की खेती,अदरख की खेती का काम इस वर्ष शुरू किया है,और मशरूम की खेती के माध्यम से भी लोगो की आजीविका बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

प्लस एप्रोच फाउंडेशन नई दिल्ली के मार्गदर्शक आशुतोष कर्नाटक, चैयरमेन आरसी गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, गैस अथारिटी आफ इंडिया ”गेल” के जनरल मैनेजर अनूप गुप्ता , जनरल मैनेजर एलआर वर्मा, हर्षवर्धन पांडेय,पाई मटीला के मेंटर गजेन्द्र पाठक, सांसद प्रतिनिधि रमेश भंडारी,हरीश बिष्ट के केइ तिवारी ,नकुल पंत, प्रताप सिंह,पूरन सिंह,चंदन भंडारी, कुंदन सिंह, आशा देवी, इंद्रा देवी, मुन्नी भंडारी ,बची राम, सुंदर लाल किशोर राम दीवान सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Joinsub_watsapp