प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही कांग्रेस में बगावत के स्वर शुरू, पीसीसी सचिव त्रिलोचन जोशी, उपाध्यक्ष मनोज सनवाल व पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने दिया इस्तीफा

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

कांग्रेस में बगावती रवैये से संगठन में सुगबुगाहट

holy-ange-school

अल्मोड़ा:- निकाय चुनावों में कांग्रेस की सूची जारी होते ही कांग्रेस मे विरोध के स्वर उठने लगे हैं| टिकटनहीं मिलने से नाराज पीसीसी सचिव त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल व पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने अपने -अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है|

ezgif-1-436a9efdef

IMG 20181021 154625

त्रिलोचन जोशी


IMG 20181021 162621

केवल सती


FB IMG 1537257862756

मनोज सनवाल


 

पूर्व दर्जा मंत्री केेवल सती ने पीसीसी प्रवक्ता पद व मनोज सनवाल ने वर्तमान पद से इस्तीफा दिया है जबकि त्रिलोचन जोशी ने वर्तमान पद सहित प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है| तीनों ने सोशल मीडिया में अपने उदगार बयां किया है| फिलहाल अपना कदम क्या होगा इस पर संशय के बादल हैं| हालाकिं तीनों ने अपने इस्तीफे की पुष्टि भी कर दी है|

इधर कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन ने भी कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने का एलान किया है| उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी से उनकी बात चल रही है| उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ता लगातार उनके संपर्क में हैं|

Joinsub_watsapp