shishu-mandir

पंच तत्व में विलीन हुए विकास पुरुष एनडी तिवारी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

चित्रशिला घाट में हजारों लेगों ने नम आंखों से दी विदाई

IMG 20181021 192111
डेस्क:- पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का अंतिम संस्कार रानीबाग चित्रशिला घाट में किया गया।उनके पुत्र रोहित शेखर ने मुखाग्नि दी।इस मौके पर हजारों नम आंखों ने अपने प्रिय नेता विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी को अश्रुपूर्ण विदाई दी।पूरा माहौल जब तक सूरज चाँद रहेगा एनडी तेरा नाम रहेगा के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान जहा सर्किट हाउस में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने एन डी तिवारी को युग पुरुष की संज्ञा दी तो वही देश व राज्य के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य  को याद किया। तो वही प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपनी कैबिनेट के साथ चित्रशिला घाट पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर उन्होंने कहाँ की तिवारी के निधन से उत्तराखंड व देश को अपूर्णीय क्षति हुई हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट,कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य,धन सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल,पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी,रमेश पोखरियाल निशंक,पुष्कर सिंह धामी ,संजीव आर्य, सहित हजारो लोगो ने रानीबाग चित्रशिला घाट पहुंच अपनी श्रद्धांजलि दी।

Screenshot-5

 

new-modern
gyan-vigyan