Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों को नहीं मिल पा रहा है उचित सम्मान: केवल सती

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने प्रेस को दिये गये अपने बयान में कहा…

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने प्रेस को दिये गये अपने बयान में कहा कि उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों को वर्तमान में उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। कहा कि जितना मान-सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री स्व नारायण दत्त तिवारी ने अपने कार्यकाल में किया उतना आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। कहा कि एन डी तिवारी ने ही राज्य आन्दोलनकारियो को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी तथा जिन्हें नौकरी नहीं मिल पाई उनके एक आश्रित को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी दिया, जिससे अनेक राज्य आन्दोलनकारियो को उसका लाभ मिला।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सती ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियो को उत्तराखंड परिवहन में एक सहवर्ती के साथ निशुल्क बस सेवा का भी लाभ दिया गया था लेकिन आज ना ही राज्य आन्दोलनकारियो को क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाता है और ना ही सहवर्ती सीट का लाभ दिया जाता है। कहा कि यह दुर्भाग्य है कि राज्य आन्दोलनकारियो का क्षैतिज आरक्षण पुनः लागू करने के लिए किसी भी सरकार ने आज तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जबकि अनेक बार इसे लागू करने हेतु आन्दोलन भी हुए हैं।

सती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियो का यह भी सपना था कि उत्तराखंड प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण बने लेकिन उनका यह सपना भी आज तक अधूरा है। सती ने कहा कि जिनके बलिदान व संघर्ष से ये राज्य बना आज वे ही लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मांग उठाई कि सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।