उत्तराखण्ड कांग्रेस में घमासान से आलाकमान नाराज, अब अविनाश पाण्डे को दी यह अहम जिम्मेदारी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

देहरादून,17 जुलाई 2022
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस में कलह थमने का नाम नही ले रहा है। कांग्रेस के नेता एक दूसरे के खिलाफ आरोप—प्रत्यारोप लगा रहे है। वही कांग्रेस आलाकमान के ​निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल इस्तीफा दे चुके है वही चार कार्यकारी अध्यक्षों पर भी इस्तीफा देने का दबाब है।

holy-ange-school


हार के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत और कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के बीच रार खुलकर तब सामने आ गयी जब रणजीत सिंह रावत ने हरीश रावत पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगा दिया। इसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने खुद को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग कर डाली। वही इस पूरे प्रकरण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तो टूटा ही वही कांग्रेस आलाकमान भी इससे काफी नाराज बताया जा रहा है।

ezgif-1-436a9efdef


अब खबर यह आई की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश पांडे को इस पूरे प्रकरण पर हस्तक्षेप करते हुए संगठन में परिवर्तन के साथ ही चुने गए विधायकों और चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशियों से बात करने को कहा है।


अब उत्तराखंड में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के नए नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस के महासचिव अविनाश पाण्डे चुने गए कांग्रेस विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों और हारे प्रत्याशियों से बात कर नेता प्रतिपक्ष और नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए अविनाश पाण्डे को जिम्मेदारी दी गयी है।

Joinsub_watsapp