Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेसी गदगद, मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर मनाया जश्न

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेसी गदगद

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेसजन गदगद है। मंगलवार को यहां चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।

दिन में 12 बजे सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांधी पार्क के पास चौघानपाटा में ए​कत्रित हुए। कांग्रे​सजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी व खुशी जताई। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के तानाशहापूर्ण रवैये से देश की जनता त्रस्त है। जिसका ताजा उदाहरण झारखंड के चुनावी नतीजे है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। वही, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि देश जिस स्थिति से गुजर रहा है उससे जनता समझ चुकी है कि भाजपा के अच्छे दिन के वायदे सिर्फ एक जुमला है। नगरध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब प्रदेश की जनता उसे 2022 के विधानसभा चुनावों में देगी।

इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष उमा बिष्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट, लता तिवारी, राधा बिष्ट, तारा चंद्र जोशी, परितोष जोशी, दीवान सतवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडेय, अंबी राम, मदन डांगी, सिंकदर पवार, हेम तिवारी, संगम पांडेय, बिंदु रौतेला, सचिन आर्य, रमेश कांडपाल, आनंद ऐरी, सुरेंद्र लाल टम्टा, प्रभाकर कांडपाल, रिया टम्टा, वैभव पांडेय समेत कई कांग्रेसजन मौजूद थे।