वर्ग विशेष के वोट बैंक के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है कांग्रेस , जनता सिखाएगी सबक

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नीति है कि वर्ग विशेष के वोट बैंक के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। कहा कि इस बार चुनाव में देश की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

new-modern

सीएम धामी ने कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपनी सोच देश के सामने रखते हुए कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक वर्ग विशेष को दिया जाएगा। कहा ये इनकी तुष्टीकरण की नीति, वोट बैंक की राजनीति है।

कांग्रेस का अपना विकास व सबका विनाश की रीति है। देश की जनता इसे भलीभांति समझ रही है।उन्होंने कहा आज हमारा देश आगे बढ़ गया है। देश आज समान नागरिक संहिता, समान अधिकारों की बात करता है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात करता है लेकिन कांग्रेसी देश को फिर से पीछे को लेकर जाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है।