Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

प्रेमिका के साथ रंगरलिया मान रहा था व्यापारी नेता , पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, जमकर की धुनाई

रुद्रपुर। पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद जमकर धुनाई कर दी। वही इसकी सूचना…

रुद्रपुर। पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद जमकर धुनाई कर दी। वही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पंतनगर थाने में बुलाया, और समझा कर वापस भेज दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर में एक व्यापारी नेता मंगलवार की रात नैनीताल रोड स्थित पॉश कालोनी में अपनी प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहा था इसकी सूचना किसी ने उसकी पत्नी को दे दी। तभी उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और उसको रंगे हाथों पकड़ लिया, और जमकर पति की धुनाई कर दी साथ ही उसकी प्रेमिका को भी खूब खरी खोटी सुनाई। वही मौके पर हंगामा हो गया, इसकी जानकारी किसी के द्वारा पंतनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर गई जिसके बाद मामला शांत हुआ।

चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली ने बताया कि व्यापारी नेता और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था उनका मामला किच्छा में भी चल रहा है बताया कि दोनों को समझा कर सुलह कर घर भेज दिया।