shishu-mandir

बधाई : मिनी कश्मीर के ललित शौर्य को को मिलेगा इंद्रदेव सिंह इंद्र स्मृति सम्मान 2019

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़। जनपद के युवा बाल साहित्यकार, व्यंग्यकार ललित शौर्य को वर्ष 2019 का इंद्रदेव सिंह इंद्र स्मृति सम्मान मिलेगा। शौर्य को यह सम्मान उनके बाल साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है।

saraswati-bal-vidya-niketan

गाजीपुर गहमर उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय गो. गहमरी साहित्य सम्मान समारोह में ललित शौर्य को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान चयन समिति की अध्यक्षा कान्ति शुक्ला एवं उपाध्यक्ष सुभाष चंदर ने बताया कि ललित शौर्य, बाल साहित्य में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनकी रचनाएँ प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही हैं। उनका एक बाल कहानी संग्रह भी प्रकाशित हो चुका है। इसीलिए चयन समिति ने शौर्य के नाम की घोषणा की है।

गहमर वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि ललित शौर्य को यह सम्मान 20 से 23 दिसम्बर को गहमर गाजीपुर में प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में पूरे देश से साहित्यकार जुटेंगे।

पहले भी मिल चुके हैं सम्मान


ललित शौर्य को इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। शौर्य हिंदी भूषण, सारस्वत सम्मान, ध्रुव सम्मान, पर्यावरण मार्तंड, साहित्य सृजन श्री समेत अनेक सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।

प्रकाशित हो चुकी हैं 6 किताबें


शौर्य अब तक 6 साझा संकलनों का संपादन कर चुके हैं। उनका एक काव्य संग्रह सृजन सुगन्धी एवं एक बाल कहानी संग्रह दादाजी की चौपाल प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कविताएं आकाशवाणी से प्रसारित हो चुकी हैं। दूरदर्शन एवं अन्य न्यूज चैनल पर ललित का आधे घंटे का साहित्यिक साक्षात्कार प्रसारित हो चुका हैं। ललित शौर्य की बाल कहानियां चंपक, नंदन, देवपुत्र, स्नेह समेत अनेक राष्ट्रीय पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी बाल कहानियों का अनुवाद अंग्रेजी, मराठी, तेलगू, गुजराती, मलयालम, कन्नड़ आदि भाषाओं में हो चुका है।


ललित शौर्य को सम्मान मिलने की घोषणा के बाद जनपद के साहित्यकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बाल साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय, डाँ गुरुकुलानंद कच्चाहारी, डाँ प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, डाँ आनन्दी जोशी, जयमाला देवलाल, जुगल किशोर पांडेय, डाँ पीताम्बर अवस्थी, चंदन पानू, नवीन चंद्र शर्मा, मथुरादत्त चौसाली, मनोज नेगी, सोनम पांडेय आदि ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।

Disable Adverts