अल्मोड़ा में फार्मेसी अधिकारी काला फीता बांधकर कर रहे हैं ड्यूटी

फार्मेसी अधिकारियों ने काला फीता बांधकर की अपनी ड्यूटी की, आरोप लगाया कि चार धाम यात्रा ड्यूटी का अभी तक यात्रा बिलों का भुगतान नहीं…

Screenshot 2026 04 15 20 56 34 77 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

25

फार्मेसी अधिकारियों ने काला फीता बांधकर की अपनी ड्यूटी की, आरोप लगाया कि चार धाम यात्रा ड्यूटी का अभी तक यात्रा बिलों का भुगतान नहीं करने के कारण उन्हें यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, कुमाऊं मंडल, नैनीताल द्वारा घोषित विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर कार्य किया जा रहा है। एसोसिएशन द्वारा चार धाम यात्रा में सेवा (2024-2025) देने वाले फार्मेसी अधिकारियों के यात्रा बिलों का भुगतान न होने पर विभिन्न कार्यक्रम, निदेशक स्वास्थ्य, कुमाऊं मंडल और आयुक्त,कुमाऊं मंडल को ज्ञापन सौंपकर दिए हैं,जिनपर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो मजबूर होकर आज से 10 दिन काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया जाएगा।


जिला व महिला चिकित्सालय में काला फीता बांध विरोध दर्ज किया गया।
जनपद कार्यकारिणी से अध्यक्ष डीके जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे एस मनराल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह,मंत्री रजनीश जोशी, संयुक्त मंत्री ललित नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश पपने व संप्रेक्षक माया पांडेय के निर्देशन में कार्यक्रम जारी है। आगामी 10 दिनों तक यह विरोध जारी रहेगा।

359683