होली एंजिल पब्लिक स्कूल में 10वीं का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत, रुद्राक्ष ने किया स्कूल टॉप

आज घोषित हुए सीबीएसई की 10वीं कक्षा के नतीजों में रूद्राक्ष कनवाल ने होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में सबसे ज्यादा अंक पाकर स्कूल टॉप…

100 percent result in 10th class exam in Holy Angel Public School, Rudraksh topped the school

आज घोषित हुए सीबीएसई की 10वीं कक्षा के नतीजों में रूद्राक्ष कनवाल ने होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में सबसे ज्यादा अंक पाकर स्कूल टॉप किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इससे पहले कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों का परीक्षाफल घोषित होते ही स्कूल के बच्चों और स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय का परीक्षाफल पिछले वर्षों की भांति इस बार भी शत प्रतिशत रहा । छात्र छात्राओं की शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने खुशियां जताई है।

100 percent result in 10th class exam in holy angel public school


रुद्राक्ष कनवाल ने मारी बाजी
अनुसार रुद्राक्ष कनवाल ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। वहीं अनिमेष फर्त्याल और प्रखर जोशी ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा दिव्यांशी शर्मा ने 92.4 प्रतिशत, चित्रांशी रावत ने 92.2 प्रतिशत, आरव जोशी ने 91.8 प्रतिशत और वंशिका ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

haps almora topper of clasa 10


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मनोज चौधरी ने सभी सफल छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट और किशन सिंह बिष्ट ने भी छात्रों की इस बड़ी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी मेहनत ने एक बार फिर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

Leave a Reply