सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे विधायक चुफाल : जगदीश

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने विधायक बिशन सिंह चुफाल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef


विधायक चुफाल ने विगत दिवस यहां हुई एक प्रेसवार्ता में वर्ष 2016 की वीपीडीओ सहित विभिन्न विभागों में भर्तियों में हुई धांधली के आरोपियों पर सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई करने और इसके फलस्वरूप प्रदेश के युवाओं का परीक्षाओं को लेकर सरकार पर फिर से विश्वास बहाल होने की बात कही थी।


इधर पूर्व दिगड़ा मुवानी के पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ऐसा कहकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक चुफाल सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कहा कि सहकारी बैंक पिथौरागढ़ में हुई भर्ती में सबसे अधिक डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजन लगे हुए हैं। भाजपा सरकार में भाजपा के लोग अपने खेल के फर्जी सर्टिफिकेट बना कर भर्तियों में शामिल हुए, और इंटरव्यू में भाजपा कार्यकर्ताओं के सारे परिजन पास किए गए। इस भर्ती में योग्य और गरीब युवाओं के साथ धोखा किया गया है। कुमार का कहना है कि यह देवभूमि है, यहां गलत कार्य करने वालों को निश्चित रूप से दंड मिलेगा।

Joinsub_watsapp