बड़ी खबर- मुख्यमंत्री (Cm tirath) ने दिए प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश, घर लौटने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटीन रहना अनिवार्य

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

देहरादून, 20 अप्रैल 2021- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Cm tirath) ने सोमवार की रात जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश भी दिए।

new-modern

मुख्यमंत्री (Cm tirath) ने कहा कि कोविड को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाए।
उन्होंने कहा कि हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए। प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाए।

यह भी पढ़े…..

Corona Update- अल्मोड़ा में सोमवार को 15 नये केस, संख्या पहुंची 3808

राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से चैकिंग की जाए। प्रदेश में आने वाले दूसरे राज्यो के लोगो को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति न दी जाए।

उत्तराखण्ड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिये पिछली बार के पोर्टल को पुनः एक्टिव किया जाए।

यह भी पढ़े…..

उत्तराखंड में कोरोना (Corona) से बुरा हाल- आज 24 की मौत, 2160 नए केस

Uttarakhand- एक्शन में आए सीएम तीरथ (cm tirath), लोनिवि के 2 इंजीनियर सस्पेंड

घर लौटने पर प्रवासियों के लिये होम क्वारेंटाईन अनिवार्य किया जाए। मुख्यमंत्री (Cm tirath) ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की आवश्यकता है। ग्राउंड में काम करने वाले फ्रंटलाईन वर्कर्स का मनोबल बढाया जाए।

यह भी पढ़े…..

Uttarakhand politics- रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी में शामिल, पढ़ें पूरी खबर

लॉक डाउन (LockDown) बना सहायक, प्रकृति ने बिखेरे अनेक रंग

कोशिश की जाए कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाईन वर्कर्स संक्रमित न हों। इसके लिए सभी तरह की सावधानी बरती जाए। टीकाकरण में और तेजी लानी है। 

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, शैलेश बगोली, डाॅ पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े…..

Breaking news- यहां युवक ने फांसी लगाकर दी जान (Suicide), आत्महत्या की घटना की बनाई वीडियो

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos