सूबे के सीएम धामी कल अल्मोड़ा में,इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

देहरादून/अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार 27 मई 2026 का बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री कल…

pushakar singh dhami

देहरादून/अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार 27 मई 2026 का बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री कल एक ही दिन में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल मंडल के कई जनपदों का सघन दौरा करेंगे।

25

इस दौरान वे अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे, जबकि टिहरी गढ़वाल पहुंचकर प्रसिद्ध ‘गजा घंटाकर्ण महोत्सव’ के द्वितीय संस्करण का भव्य शुभारंभ करेंगे। वरिष्ठ निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा के हस्ताक्षरों से यह आधिकारिक वीवीआईपी कार्यक्रम जारी किया गया है।आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा दौरे का पूरा विवरण इस प्रकार है।


सुबह: खटीमा से अल्मोड़ा के लिए उड़ान।
सुबह 9:45 बजे: मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
सुबह 9:50 बजे: लोहियाहैड हैलीपैड, खटीमा आगमन।
सुबह 10:00 बजे: लोहियाहैड हैलीपैड से हैलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेंगे।
सुबह 10:15 बजे: सिमकनी ग्राउंड, एसएसजे कैंपस, अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर लैंड करेगा।
सुबह 10:30 बजे: मुख्यमंत्री सोबन सिंह जीना सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का भव्य लोकार्पण करेंगे और कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।


इसके बाद सीएम धामी एसएजे विवि से ​सिमकनी ग्राउंड पहुचेंगे और वहां से सुबह 11:05 बजे वो हैलीकाप्टर से अल्मोड़ा के टाटिक हैलीपैड को प्रस्थान करेगे।


सुबह 11:10 बजे:टाटिक हैलीपैड पहुचेंगे।वहां से 11:20 बजे कार से उदयशंकर नाटय एकेडमी के लिए प्रस्थान करेंगे। उदयशंकर नाटय एकेडमी में 11:30 बजे पहुंचकर 12:45 बजे तक एसडीजी अचीवर्स अवार्ड में भागीदारी करेगे। सीएम धामी का 12:50 बजे से ​13:15 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
सीएम धामी उदशंकर नाटय अकादमी से दोपहर
1:-20 बजे कार से टाटिक हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। वहा से वो दोपहर 1:40 बजे गजा हैलीपैड टिहरी के लिए रवाना हो जाएंगे।

सीएम धामी दोपहर 2:40 बजे: गजा हैलीपैड, टिहरी गढ़वाल में पहुंचेगे। वहां से वो कार से मुख्यमंत्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा को रवाना होगे। अपराह्न 03:00 बजे वो अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा, टिहरी गढ़वाल में लोक संस्कृति से जुड़े प्रसिद्ध ‘गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2026’ (द्वितीय संस्करण) क शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।


सीएम धामी गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2026 में प्रतिभाग करने के बाद कार से गजा हैलीपैड के लिए रवाना होगे। शाम 4:00 बजे वो गजा हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 4:15 बजे सीएम धामी जी०टी०सी० हैलीपैड, देहरादून पहुचेंगे और शाम 4:30 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून पहुंचेगे।

Leave a Reply