गोविंदपुर बाजार में दुरुस्त हों बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों व व्यापारियों ने उठाई मांग

अल्मोड़ा: कस्बे का रूप ले रहे गोविंदपुर बाजार में कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।…

uttra news logo

25

अल्मोड़ा: कस्बे का रूप ले रहे गोविंदपुर बाजार में कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।


बाजार में पर्याप्त, शिक्षण संस्थानों की बदहाली,पेयजल, सार्वजनिक परिवहन, सड़क मार्ग और कूड़ा निस्तारण की समस्याओं से वहां के वाशिंदे घिरे हुए हैं।


व्यापारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की मांग की है।


ज्ञापन में कहा कि बाजार क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, सार्वजनिक परिवहन व सड़क मार्ग की अच्छी व्यवस्था नहीं है। जिला पंचायत प्रतिवर्ष लाइसेंस के नाम पर धनराशि तो लेती है पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराती है।


ज्ञापन में कहा कि 2016 में यहां क्षेत्रवासियों की मांग पर आईटीआई की स्थापना की गई थी लेकिन तीन बैच के बाद यहां कोई प्रवेश नहीं हुए हैं जबकि संस्थान की स्थापना के लिए रमड़ा के ग्रामीणों ने अपनी 11 नाली जमीन और ग्राम पंचायत की 31 नाली जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई थी। यहां प्रवेश प्रारंभ नहीं होने से ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवक युवतियों को इस संस्थान का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इसके अलावा ग्रामीणों व व्यापारियों ने क्षेत्र में आवारा जानवरों द्वारा किए जा रहे नुकसान और लगातार बंजर हो रही जमीन की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया और जिला प्रशासन से एक बार क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का आंकलन करने का अनुरोध किया।


इस मौके पर प्रधान रमड़ा सोनी पांडे, विरेन्द्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील साह, दिनेश मठपाल,भैरव गोस्वामी, अतुल पांडे, संजीव गुप्ता, कैलाश चंद्र तिवारी, हिमांशु बरगली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply