अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अल्मोड़ा की ओर से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सेवारत शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया।
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने शिक्षा का अधिकार (RTE) लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता को एक ‘काला कानून’ बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया। इसके साथ ही शिक्षकों ने अपने भविष्य की सुरक्षा और बुढ़ापे के सहारे के रूप में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया।
लंबे समय से संघर्षरत शिक्षकों ने सरकार से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी शिक्षकों के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर पुरानी पेंशन को तुरंत बहाल किया जाय।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, जिला मंत्री जगदीश भण्डारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल काण्डपाल, प्रकाश जोशी, मोहन चंद पांडे जीवन मेहरा, ललित पांडे, मनोज पाठक दिनेश भंडारी, गणेश भंडारी, नवीन जोशी, नायला अमन, पूनम शाह, मीना शर्मा सहित सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी और भारी संख्या में महिला शिक्षक शक्ति उपस्थित रही।

