मुख्यमंत्री योगी – योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

392e3ebda8f860b9b201b6c620b4ce42

25

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी ‘योग’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।

सुबह 6:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई देते हुए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि हमारे देश का हर नागरिक स्वस्थ रहे। आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग ही उम्मीद की एक किरण बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे, लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है। योग से प्रेम बढ़ा है। जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।