चौखुटिया:: 20 दिन बाद मिला रामगंगा नदी में बहे होमगार्ड का शव

  चौखुटिया,15 अगस्त 2021-  20 दिन बाद चौखुटिया के रामगंगा नदी में जैनल के निकट होमगार्ड राकेश किरौला का शव मिला है।  राकेश किरौला 27…

8ddb7db4fe59af111ff56e1bec4225f8
 

25
26

चौखुटिया,15 अगस्त 2021-  20 दिन बाद चौखुटिया के रामगंगा नदी में जैनल के निकट होमगार्ड राकेश किरौला का शव मिला है।

 राकेश किरौला 27 जुलाई को नागाड़ गधेरे को पार करते समय बह गए थे। उस दौरान पुलिस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा खोज व बचाव ऑपरेशन भी चलाया गया था, लेकिन  शव नहीं मिल पाया था। 

रविवार को रामगंगा के पास से गुजर रहे खच्चर वाले कि नजर शव पर पड़ी तो उसने लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनके बदन पर कमीज भी नहीं थी। लेकिन किरौला की पहचान बेल्ट व यूनिफॉर्म की पेंट से की गई।