Nainital Breaking – पर्यटकों में कहासुनी के बाद चली गोली, एक घायल

 हिमानी बोहरा  नैनीताल। नैनीताल घूमने आये दो पर्यटकों में मामूली बात पर बहस गोलीबारी में बदल गई। एक पर्यटक ने दूसरे पर गोली चला दी।…

e794bafe980bf806d791fc0bcbb24673

25
26

 हिमानी बोहरा 

नैनीताल। नैनीताल घूमने आये दो पर्यटकों में मामूली बात पर बहस गोलीबारी में बदल गई। एक पर्यटक ने दूसरे पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली शरीर को छूते हुए निकल गई और जान बच गई। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

घटना शाम 7 बजे की है,नैनीताल घूमने आये एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर गोली चला दी गई गनीमत रही कि गोली पर्यटक को छूते हुए निकल गई। 

जानकारी के मुताबिक  प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद 
इफरतघूमने के लिए नैनीताल आया था और मॉल रोड में घूमते वक्त किसी अन्य पर्यटक से फैसल की नोकझोंक हो गयी और इसके फैसल पैदल सूखा ताल क्षेत्र में घूम रहा था कि उसके साथ बहस करना वाला शख्स सीडी डीलक्स बाइक में सवार होकर आया और उसने फैसल पर एकाएक फायर कर दिया। गोली फैसल  के कमर और कोहनी को छूते हुए निकल गई। इधर सरेआम गोली चलने पर वहा हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस घायल को अस्पताल भर्ती कराया, जंहा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घायल फैसल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी गई है। उ