Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Chardham Yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री में फिर चार यात्रियों की हुई मौत, अब तक जा चुकी है 81 लोगों की जान

Chardham Yatra 2024: चार धाम यात्रा में अब तक 81 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या केदारनाथ में दर्ज की…

Chardham Yatra 2024: चार धाम यात्रा में अब तक 81 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या केदारनाथ में दर्ज की गई है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर आए चार और तीर्थ यात्रियों की मौत की खबर सुनाई दे रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार दो यात्रियों की मौत यमुनोत्री धाम और दो कि केदारनाथ में हुई है। यमुनोत्री में अब तक करने वालों की संख्या 19 हो चुकी है जबकि वहीं केदारनाथ में सबसे ज्यादा 48 यात्रियों की जान जा चुकी है जबकि चार धाम यात्रा में अब तक कुल मिलाकर 81 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, सगर कुमार शारदा(66) पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी पश्चिम बंगाल और मृणालिनी विजयभावे(69) पत्नि विजयवसंत राव भावे, निवासी महाराष्ट्र की यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौटते समय दो जून को मौत हुई थी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।