Char dham Yatra 2024-श्रद्वालुओं की भारी भीड़ के बीच खुले केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट

Smriti Nigam
3 Min Read

केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से सजाया जा रहा है।केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है।

केदारनाथ गंगोत्री में यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है। आज विधि विधान के साथ सुबह 7:00 बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई कई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं।

कल देर शाम तक 16000 से अधिक श्रद्धालु पहले से ही बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए केदारपुर पहुंच चुके थे। आज सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट भी सुबह 9:29 पर खोल दिए गए अब गंगोत्री के कपाट 12:25 पर खुल जाएंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे।

बृहस्पतिवार सुबह बाबा केदारनाथ के पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। अपराह्न 3:00 बजे केदारनाथ धाम डोली पहुंच गई। बाबा केदार की डोली के साथ हजारों श्रद्धालु भी केदार पुरी पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों और सेना के बैंड की धुन से केदारनाथ धाम गूंज उठा। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम में पहुंचने पर अगवानी की। मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के रवाना हो गई है। शुक्रवार सुबह डोली धाम पहुंचेगी। वहीं, मां यमुना की डोली शुक्रवार सुबह खरशाली गांव से धाम के लिए रवाना होगी।

धाम में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालु आस्था पथ से जाएंगे। आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है। साथ ही बारिश व बर्फबारी से बचने के लिए रेन शेल्टर बनाया गया। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

बीते वर्ष चारधाम यात्रा में आए तीर्थयात्रियों की संख्या

केदारनाथ 19,61,025
बदरीनाथ 18,34,729
गंगोत्री  9,05,174
यमुनोत्री  7,35,244
हेमकुंड साहिब 1,77,463
कुल संख्या 56,13,635