Champawat- ऐतिहासिक चैतोला मेला 10 अप्रैल से होगा आयोजित

चंपावत। 30 मार्च 2022- गुमदेश (चमलदेव) का विश्वप्रसिद्व एवं ऐतिहासिक चैतोला मेला दिनांक 10 अप्रैल 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित होने जा रहा…

चंपावत। 30 मार्च 2022- गुमदेश (चमलदेव) का विश्वप्रसिद्व एवं ऐतिहासिक चैतोला मेला दिनांक 10 अप्रैल 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित होने जा रहा है। बताते चलें कि इस मेले में शिरकत करने के लिए दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु जनपद में आते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने सभी सम्बंधित विभागों से आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे शांति सुरक्षा हेतु पुलिस व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल की उचित व्यवस्था, मेले के दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल लगाने की व्यवस्था, शांति व्यवस्था, खाद्यान्न एवं गैस की उपलब्धता की कार्यवाही करने को कहा है।