Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

केंद्र सरकार का तोहफा पिथौरागढ़ और मुनस्यारी को जल्द मिलेगी हेली सेवा की सौगात, यात्रा होगी आसान

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच उड़ान योजना के तहत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। यह सेवा 30 सितंबर तक शुरू होने…

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच उड़ान योजना के तहत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। यह सेवा 30 सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। इस रूट पर संचालन के लिए केंद्र सरकार ने हैरिटेज एविएशन को चुना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से राज्य में हेली सेवाओं को बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा था। राज्य सरकार पिथौरागढ़ एयर स्ट्रिप को रीजनल हब सेंटर बनाने की दिशा में काम कर रही है। ताकि गुंजी मुनस्यारी और आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जानकारी दी कि पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और वापस पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन के जरिए होगा।

इसके साथ ही पिथौरागढ़ धारचूला पिथौरागढ़ रूट पर भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी हो रही है। धारचूला में हेलीपैड बनाने के लिए जमीन की जरूरत बताई गई है। इस मार्ग के लिए भी हैरिटेज एविएशन को जिम्मेदारी दी गई है।