Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जालंधर में मेट्रो मिल्क फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, कर्मचारी फंसे प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

जालंधर शहर के वेस्ट हलके में स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स की मेट्रो मिल्क फैक्ट्री में सोमवार को अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जैसे ही…

जालंधर शहर के वेस्ट हलके में स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स की मेट्रो मिल्क फैक्ट्री में सोमवार को अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जैसे ही गैस फैक्ट्री में फैली, वहां अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे कर्मचारियों की सांसें फूलने लगीं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मौके पर सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। क्रेन की मदद से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई और फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 30 कर्मचारी अंदर फंसे हुए थे। उनकी जान बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

गैस लीक की वजह से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।