CBSE Exam 2026-शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

शारदा पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा का सीबीएसई द्वारा आयोजित सत्र 2025–26 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा।विद्यालय के कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा…

Screenshot 2026 05 13 20 20 06 08 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शारदा पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा का सीबीएसई द्वारा आयोजित सत्र 2025–26 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे, जिससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है।

वाणिज्य वर्ग में शानदार प्रदर्शन
वाणिज्य वर्ग में अमन कुमार आर्यन ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विभाग का नाम रोशन किया।

कला वर्ग में उत्कृष्ट उपलब्धि
कला वर्ग में हिमानी धामी ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञान वर्ग में विनय कुमार ने 93% अंक प्राप्त कर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिया जोशी ने 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की मेरिट सूची (प्रतिशत के आधार पर)

  1. अमन कुमार आर्यन — 96%
  2. हिमानी धामी — 93%
  3. विनय कुमार — 93%
  4. तनिष्का शाह- 93
  5. रिया जोशी — 92%
  6. वैशाली उप्रेती — 90.4%
  7. अदनान अंसारी — 90.2%
  8. सौम्या पांडे — 90%
  9. स्वर्णिमा — 89%
  10. भावेश चिलवाल — 89%
  11. प्रांजल रावत — 88%
  12. नितिन जोशी — 88%
  13. अर्पिता — 88%
  14. प्रकाश — 86%
  15. स्नेह — 86%
  16. अनमोल भाकुनी — 86%

विद्यालय की प्रधानाचार्या विनिता शेखर ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply