Almora Breaking: जनगणना कार्य में लापरवाही पर शिक्षक को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

अल्मोड़ा जनपद में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कार्यों की समीक्षा…

breaking

अल्मोड़ा जनपद में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कार्यों की समीक्षा के दौरान सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन न करने पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोकिलगांव में तैनात बलराम सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

25
26

तहसीलदार और चार्ज जनगणना अधिकारी करिश्मा जोशी द्वारा जारी इस नोटिस में संबंधित कार्मिक को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट उल्लेख है कि समयबद्ध राष्ट्रीय कार्यक्रम में शिथिलता बरतना गंभीर लापरवाही है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अधिकारियों ने दोटूक कहा है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी प्रगणकों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। अल्मोड़ा की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।