cbse 10th result-न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत, लक्ष्य नयाल ने किया टॉप

न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का कक्षा 10वीं का परीक्षाफल शानदार रहा है। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय परिवार में खुशी का…

lakshya singh nayal

न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का कक्षा 10वीं का परीक्षाफल शानदार रहा है। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

25
cbse 10th result-New Modern Public School Almora got 100% result, Lakshya Nayal topped


लक्ष्य नयाल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, मयंक बिष्ट 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।शिवांश नगरकोटी ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा महिमा नेगी ने 86 प्रतिशत अंको के साथ चौथे और चित्र जोशी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवा स्थान हासिल किया।


प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय जोशी ने समस्त छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।