टिहरी। टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में शनिवार शाम विकासखंड भिलंगना के नागेश्वर सौड़ सरकंडा मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिरने से एक शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शिक्षक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार सरकंडा निवासी शिक्षक विजेंद्र सिंह कठैत (49 वर्ष) पुत्र जबर सिंह कुछ ही समय पूर्व ली गयी नई अल्टो कार संख्या UK 0 9B 8445 से सरकंडा से नागेश्वर सौड के लिए सरकंडा ग्राम प्रहरी विशन सिंह पंवार (50 वर्ष) पुत्र राम सिंह के साथ किसी काम नागेश्वर सौड आये थे। काम निपटाने के बाद दोनो शाम छः बजे करीब वापस अपने घर सरकंडा जा रहे थे। इसी बीच एक मोड़ पर उनकी कार खाई में जा गिरी। राहगीरों व प्रशासन की मदद से खाई से दोनो को बमुश्किल बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी।

