प्लेटफॉर्म फीस बढ़ने के बाद Swiggy और Zomato से खाना मंगाना अब और महंगा

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए खर्च बढ़ाने वाली जानकारी सामने आई है। Swiggy ने प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा करते हुए स्पष्ट कर दिया…

Uttra News Image

25
26

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए खर्च बढ़ाने वाली जानकारी सामने आई है। Swiggy ने प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब हर ऑर्डर पहले की तुलना में अधिक महंगा पड़ेगा। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब हाल ही में Zomato भी अपनी फीस बढ़ा चुका है, जिससे यूज़र्स की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ना तय है।

स्विगी की ओर से बताया गया है कि प्लेटफॉर्म को चलाने और मेंटेन करने का खर्च बढ़ने के कारण फीस में यह बदलाव किया गया है। पहले 14.99 रुपए प्लेटफॉर्म फीस ली जा रही थी, जो अब बढ़कर 17.58 रुपए हो गई है। यानी करीब 17 प्रतिशत की सीधी बढ़ोतरी, जो हर ऑर्डर पर असर डालेगी। कंपनी इससे पहले सितंबर 2025 में भी शुल्क में इजाफा कर चुकी है।

महंगाई और राज्यों में चुनावी परिस्थितियों के बीच कंपनी अपने मार्जिन को सुरक्षित रखने की कोशिश में है, लेकिन इसका सीधा असर ग्राहकों पर दिखाई दे रहा है। अब स्विगी से जितनी बार भी फूड ऑर्डर किया जाएगा, हर बार बढ़ी हुई फीस ही देनी होगी।

उधर जोमैटो ने भी प्लेटफॉर्म फीस को संशोधित करते हुए 12.50 रुपए से बढ़ाकर 14.90 रुपए कर दिया है। टैक्स जुड़ने के बाद दोनों प्लेटफॉर्म पर शुल्क लगभग 17.58 रुपए के आसपास पहुंच गया है, जिससे ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है।